गौ तस्करी के वांछित आरोपी को  पुलिस ने किया गिरफ्तार

गौ तस्करी के वांछित आरोपी को  पुलिस ने किया गिरफ्तार

वाराणसी (जनवार्ता) । गौ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रामनगर पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने गौवंश संरक्षण एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम से संबंधित मुकदमे में फरार चल रहे आरोपी सोनू उर्फ मोहम्मद अजीम (28 वर्ष) को गिरफ्तार किया है।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार आरोपी सोनू उर्फ मो. अजीम पुत्र स्वर्गीय सरफुद्दीन निवासी ग्राम रेवसा, थाना अलीनगर, जनपद चंदौली के विरुद्ध थाना रामनगर में मुकदमा संख्या 55/2026 दर्ज था। लगातार दबिश और तलाश के दौरान 2 जून को मुखबिर की सूचना पर उसे मोदी स्कूल तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गौ तस्करी में प्रयुक्त वाहनों को चलाने का कार्य करता था और इससे होने वाली आय से अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के विरुद्ध गौ तस्करी, गैंगस्टर एक्ट, चोरी तथा पोक्सो समेत कई गंभीर मामलों में पूर्व से मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक जय प्रकाश सिंह, उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार गुप्ता, उपनिरीक्षक पंकज कुमार मिश्रा तथा मुख्य आरक्षी रविंद्र सिंह शामिल रहे।

इसे भी पढ़े   नाबालिग के अपहरण और शोषण का आरोपी तीन साल बाद गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *