काशी कुष्ठ सेवा आश्रम में पुलिस ने असहाय वृद्धों के साथ मनाई दीपावली

काशी कुष्ठ सेवा आश्रम में पुलिस ने असहाय वृद्धों के साथ मनाई दीपावली

वाराणसी  (जनवार्ता): दीपावली के पावन पर्व पर लालपुर पांडेयपुर पुलिस ने काशी कुष्ठ सेवा आश्रम में रह रहे असहाय वृद्धजनों के साथ दीपोत्सव का त्योहार मनाया। प्रभारी निरीक्षक लालपुर पांडेयपुर राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में चौकी प्रभारी पांडेपुर प्रवीण सचान, चौकी प्रभारी पहाड़िया महेश कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक मानवी शुक्ला, महिला आरक्षी पीयूष पाठक, कांस्टेबल जय श्री, चालक रामाशीष यादव, कांस्टेबल मनीष कुमार तिवारी, और हेड कांस्टेबल चंद्रसेन सिंह ने आश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को मिठाइयां वितरित कीं।

rajeshswari

पुलिस कर्मियों ने आश्रम में मोमबत्ती और पटाखे जलाकर दीपावली की खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर वृद्धजनों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने को मिला। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों के साथ त्योहार मनाने से न केवल उनकी खुशियां बढ़ती हैं, बल्कि सामाजिक एकता भी मजबूत होती है।

इसे भी पढ़े   पड़ोसी ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर चुराए10 लाख के जेवरात
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *