पुलिस आयुक्त ने पेंशनर्स के प्रति पेश किया संवेदनशीलता का अनुपम उदाहरण

पुलिस आयुक्त ने पेंशनर्स के प्रति पेश किया संवेदनशीलता का अनुपम उदाहरण

वाराणसी (जनवार्ता) । पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बुधवार को यातायात पुलिस लाइन स्थित सभागार में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के साथ एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया। इस बैठक में पेंशनर्स की घरेलू एवं विभागीय समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और उनके त्वरित निस्तारण के लिए स्पष्ट निर्देश जारी किए गए।

rajeshswari

बैठक में पुलिस आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेंशनर्स की हर समस्या को प्राथमिकता के आधार पर प्रभावी ढंग से हल किया जाए। विशेष रूप से शस्त्र लाइसेंस, वरासत एवं नवीनीकरण से जुड़े लंबित मामलों को शीघ्र निपटाने, साथ ही चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के सत्यापन एवं भुगतान प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया गया। इससे पेंशनर्स को अनावश्यक देरी का सामना न करना पड़े, यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।

उपस्थित सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों ने वाराणसी पुलिस की संवेदनशील और जवाबदेह कार्यशैली की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि यहां समस्याओं को गंभीरता से सुनकर तुरंत एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाता है, जो प्रदेश के लिए एक आदर्श उदाहरण है।

पुलिस आयुक्त ने पेंशनर्स को आश्वासन दिया कि नई सिग्नेचर बिल्डिंग में उनके लिए अलग से एक पृथक हाल की व्यवस्था कराई जाएगी, ताकि उनकी सुविधा में और सुधार हो सके।

अंत में पुलिस आयुक्त ने सभी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना की तथा देश की सुरक्षा में उनके अमूल्य योगदान के लिए हार्दिक सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की।

इस गोष्ठी में अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय)  शिवहरी मीणा, पुलिस उपायुक्त (लाइन/मुख्यालय) प्रमोद कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त (लाइन्स)  ईशान सोनी, सहायक पुलिस आयुक्त (मुख्यालय/यातायात)  अपूर्व पाण्डेय, पुलिस पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष (रिटायर्ड डिप्टी एसपी) सूर्यबली सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   सिद्धारमैया सरकार के खिलाफ किसानों का जोरदार प्रदर्शन बेंगलुरु एयरपोर्ट पर 44 उड़ानें रद्द
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *