पीडीए समाज के आरोपितों को कमर के ऊपर गोली मार रही पुलिस: वीरेंद्र सिंह

पीडीए समाज के आरोपितों को कमर के ऊपर गोली मार रही पुलिस: वीरेंद्र सिंह

वाराणसी (जनवार्ता)। समाजवादी पार्टी के चंदौली से सांसद वीरेंद्र सिंह ने उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि पीडीए समाज से आने वाले अपराधियों को पुलिस मुठभेड़ों में कमर के ऊपर गोली मारी जा रही है, जबकि अन्य आरोपितों को पैरों में गोली लगने की घटनाएं सामने आती हैं।

rajeshswari


शुक्रवार को भोजूबीर स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में सांसद ने कहा कि प्रदेश में अब “हाफ एनकाउंटर” जैसा नया शब्द प्रचलन में आ गया है। पहले मुठभेड़ों में अपराधियों को गोली लगने की सामान्य सूचना मिलती थी, लेकिन अब लगभग हर मामले में फरार आरोपित के “हाफ एनकाउंटर” की खबर सामने आती है।


उन्होंने गाजीपुर के चर्चित विनीत राय हत्याकांड का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था के दावों के बावजूद अपराध की घटनाएं खुलकर हो रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल सका है और अब तक केवल एक आरोपित के एनकाउंटर की सूचना ही सामने आई है।

इसे भी पढ़े   बीवी का कत्ल कर पति ने पहने उसके जींस-टॉप कैमरे के सामने बनाया वीडियो
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *