2500 स्थानों पर होगा होलिका दहन, जुलूसों में ‘बॉक्स फॉर्मेशन’ में पुलिस तैनात

2500 स्थानों पर होगा होलिका दहन, जुलूसों में ‘बॉक्स फॉर्मेशन’ में पुलिस तैनात

वाराणसी (जनवार्ता)। होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित रूप से मनाने के लिए वाराणसी पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने बताया कि शहर में लगभग 2500 स्थानों पर होलिका दहन होगा तथा होली के दिन कई जुलूस निकाले जाएंगे।

rajeshswari

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि त्योहार से जुड़े सभी आयोजकों के साथ थाना स्तर और एसीपी स्तर पर बैठकें की जा चुकी हैं। जिला स्तरीय बैठक में भी सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई है। जहां-जहां होलिका दहन प्रस्तावित है, वहां विशेष सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

होली के दिन निकलने वाले सभी जुलूसों में पुलिस बल ‘बॉक्स फॉर्मेशन’ में तैनात रहेगा। पूरे रूट की निगरानी ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के माध्यम से की जाएगी, ताकि किसी भी अवांछित गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई हो सके।

पिछले 10 वर्षों में विवाद खड़ा करने या अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों को पहले से चिन्हित कर पाबंद किया गया है। इन पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने नागरिकों से अपील की कि होली का त्योहार हंसी-खुशी और शालीनता के साथ मनाएं। किसी पर जबरदस्ती रंग न डाला जाए। यदि कोई व्यक्ति बीमार है या किसी अन्य धर्म का है और रंग खेलने से परहेज करता है, तो उसकी भावनाओं का सम्मान करें।

उन्होंने स्पष्ट किया कि शांति और सौहार्द बिगाड़ने की किसी भी कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े   वाराणसी: दाल मंडी सड़क चौड़ीकरण में मुआवजा वितरण की तैयारी पूरी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *