श्री अग्रसेन कन्या पी.जी. कॉलेज में महिला सशक्तिकरण पर पोस्टर-स्लोगन प्रतियोगिता संपन्न

श्री अग्रसेन कन्या पी.जी. कॉलेज में महिला सशक्तिकरण पर पोस्टर-स्लोगन प्रतियोगिता संपन्न

वाराणसी  (जनवार्ता)। श्री अग्रसेन कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बुलानाला परिसर में बुधवार को मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत मिशन शक्ति प्रकोष्ठ एवं महिला अध्ययन केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में “महिला सशक्तिकरण” विषय पर अंतर-विभागीय पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ।

rajeshswari

बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और नारी सम्मान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, लैंगिक समानता, स्वावलंबन, कन्या भ्रूण हत्या रोकथाम तथा सशक्त महिला जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर आकर्षक पोस्टर और प्रभावी स्लोगन तैयार किए।

प्रकोष्ठ समन्वयक डॉ. श्रृंखला ने कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य छात्राओं को अपनी सोच और रचनात्मकता के लिए मंच देना है। प्रबंधक डॉ. मधु अग्रवाल ने बताया कि ऐसी गतिविधियां कलात्मक क्षमता के साथ-साथ सामाजिक चेतना भी जगाती हैं। सहायक मंत्री डॉ. रूबी साह ने छात्राओं के कार्यों की सराहना की।

प्राचार्य प्रो. मिथिलेश सिंह ने पोस्टर देखकर कहा कि छात्राओं के चित्रों में नारी शक्ति के प्रति सम्मान, साहस, नेतृत्व, ममता और संवेदनशीलता स्पष्ट झलकती है, जो उनकी प्रगतिशील सोच और मिशन शक्ति के उद्देश्य की सार्थकता को दर्शाता है।

निर्णायकों में डॉ. मधु अग्रवाल, डॉ. रूबी साह तथा प्रो. दुष्यंत सिंह शामिल रहे।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे – पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जिज्ञासा मिश्रा, द्वितीय स्थान निष्ठा वर्मा, तृतीय स्थान तेजस्विनी तथा सांत्वना पुरस्कार चंदा जायसवाल को प्राप्त हुआ। स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंजली कुमारी, द्वितीय स्थान सविता यादव और तृतीय स्थान शालू सिंह ने हासिल किया।

कार्यक्रम में डॉ. दुर्गा गौतम, श्रीमती मेनका सिंह सहित अनेक प्रवक्ता एवं सैकड़ों छात्राएं उपस्थित रहीं।

इसे भी पढ़े   दिल्ली-इंदौर एयर इंडिया फ्लाइट में तकनीकी खराबी, पायलट की सूझबूझ से टली बड़ी दुर्घटना
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *