सर्वजातीय सामूहिक विवाह की तैयारियाँ तेज़

सर्वजातीय सामूहिक विवाह की तैयारियाँ तेज़

चौबेपुर (जनवार्ता)। श्री मार्कंडेय महादेव जी के प्रांगण में आगामी 27 फरवरी को आयोजित होने वाले सर्वजातीय सामूहिक विवाह को लेकर तैयारियाँ जोरों पर हैं।

rajeshswari

इसी क्रम में आज एक सादे किंतु गरिमामय कार्यक्रम के तहत 7 वर-वधू जोड़ों को सुहाग के वस्त्र सहित अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया।

यह कार्यक्रम एडवोकेट रवि प्रताप सिंह (साजन), प्रतिनिधि एम.एल.सी. अन्नपूर्णा बृजेश सिंह एवं चेयरमैन, कलेक्ट्रेट राजस्व बार एसोसिएशन वाराणसी के सानिध्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के आयोजक उमेश गिरि तथा संयोजक पंकज गिरि ने सामाजिक समरसता और सहयोग की भावना के साथ वर एवं वधू पक्ष को आवश्यक सामग्री प्रदान की।

आगामी 27 फरवरी को होने वाला यह सामूहिक विवाह कार्यक्रम क्षेत्र में सामाजिक एकता और मानवीय मूल्यों का सशक्त संदेश देगा।

इसे भी पढ़े   मेरठ: 25 हजार का इनामी दुष्कर्म आरोपी शहजाद उर्फ निक्की को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *