भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश  के भव्य स्वागत की तैयारियां तेज

भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश  के भव्य स्वागत की तैयारियां तेज

वाराणसी (जनवार्ता)। बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में आगामी 7 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं। भाजपा महानगर इकाई ने स्वागत कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के लिए पूरी सक्रियता दिखाई है।

rajeshswari

महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सिगरा स्थित संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में समीक्षा बैठक आयोजित की, जिसमें स्वागत व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक मे निर्णय लिया गया कि प्रदेश अध्यक्ष के शहर आगमन पर छह प्रमुख स्वागत बिंदुओं पर उनका अभिनंदन किया जाएगा।

ये स्वागत स्थल हैं— आशापुर फ्लाईओवर के पास, पहड़िया स्थित नवीन गल्ला मंडी का मुख्य द्वार, पांडेपुर चौराहे से पहले काली माता मंदिर मोड़, पुलिस लाइन चौराहा, कचहरी स्थित गोलघर चौराहा तथा सर्किट हाउस मोड़।

इसके अलावा, वाराणसी आगमन पर पंकज चौधरी का पारंपरिक शंखनाद, डमरू दल और पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया जाएगा। बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महापौर अशोक तिवारी सहित महानगर के पदाधिकारी, सभी मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, पार्षद और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पंकज चौधरी की यह काशी यात्रा प्रदेश अध्यक्ष पद संभालने के बाद उनकी पहली यात्रा होगी, जिसमें वे संगठनात्मक बैठकों के साथ कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेंगे।

इसे भी पढ़े   ''1000 रुपए उधार मांगकर पति को प्यार में फंसाया'',फिर रेप में फंसा देती
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *