रेलवे पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के  वांछित को किया गिरफ्तार

रेलवे पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के  वांछित को किया गिरफ्तार

वाराणसी (जनवार्ता)।  जीआरपी कैंट ने एनडीपीएस एक्ट के तहत वांछित अभियुक्त मो. वारिस पुत्र अनवर खां उर्फ अन्नू को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई रेलवे स्टेशन, प्लेटफार्मों और सर्कुलेटिंग एरिया में चोरी की घटनाओं को रोकने, अपराधियों और वारंटियों की तलाश करने तथा अवैध तस्करी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है।

rajeshswari

प्रभारी निरीक्षक जीआरपी कैंट रजोल नागर के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अशोक कुमार ओझा (चौकी प्रभारी, बनारस) और कांस्टेबल कमल कुमार की टीम ने सक्रियता दिखाते हुए न्यायालय एएसजे-05 वाराणसी एवं एसीजेएम (एनआर) द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर अभियुक्त को गुरुवार दोपहर करीब 11:30 बजे गिरफ्तार किया।

अभियुक्त मो. वारिस उर्फ अन्नू (उम्र लगभग 27 वर्ष), निवासी लोहता थाना लोहता, जनपद वाराणसी के खिलाफ थाना जीआरपी कैंट वाराणसी में मुकदमा संख्या 72/2019, अपराध संख्या 430/2018 के तहत धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज था। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के परिजनों को सूचना दी गई। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे संबंधित न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

इसे भी पढ़े   मुख्यमंत्री योगी का दो दिवसीय दौरा कल से
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *