कंपनी में सहकर्मी के साथ दुष्कर्म

कंपनी में सहकर्मी के साथ दुष्कर्म

ब्लैकमेल और एससी/एसटी एक्ट के तहत आरोपी गिरफ्तार

वाराणसी : थाना जंसा पुलिस ने एक गंभीर मामले में आरोपी राघवेंद्र गुप्ता (उम्र लगभग 32 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर दुष्कर्म, आईटी एक्ट और एससी/एसटी एक्ट के तहत आरोप हैं।

rajeshswari

गोमती जोन के पुलिस उपायुक्त द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, पीड़िता एक आयुर्वेदिक उत्पाद कंपनी में सेल्समैन के रूप में कार्यरत है। आरोपी राघवेंद्र गुप्ता भी उसी कंपनी में कार्यरत था।

वर्ष 2023 में आरोपी ने पीड़िता को कंपनी का सामान बेचने के बहाने चौबेपुर क्षेत्र के एक मकान में ले जाकर नशीला पदार्थ देकर बेहोश किया और उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी ने घटना का वीडियो और फोटो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। इसी भय से पीड़िता को कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाने, जातिसूचक गालियां देकर अपमानित करने और धन की उगाही करने का आरोप है।

मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को कुरौना अंडरपास के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। प्रभारी निरीक्षक थाना जंसा के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। अन्य नामजद व्यक्तियों की संलिप्तता की जांच जारी है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने लोगों से ऐसे मामलों में तुरंत शिकायत दर्ज करने की अपील की है।

इसे भी पढ़े   काशी इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी में मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *