तीन साल से फरार 25 हजार का इनामिया बलात्कारी गिरफ्तार

तीन साल से फरार 25 हजार का इनामिया बलात्कारी गिरफ्तार

वाराणसी (जनवार्ता)। कैंट पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन वर्षों से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बलात्कार के आरोपी गप्पू उर्फ राजनाथ को शुक्रवार को उसके पैतृक गांव बेनीपुर (थाना मिर्ज़ामुराद) से धर-दबोचा। आरोपी के खिलाफ न्यायालय से कुर्की की कार्यवाही चल रही थी, इसी दौरान पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे दबोच लिया।

rajeshswari

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देश पर डीसीपी वरुणा जोन गौरव सिंह, एडीसीपी वरुणा जोन प्रशांत कुमार व एसीपी कैंट प्रवीण कुमार यादव के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई हुई।

आरोपी गप्पू उर्फ राजनाथ पर साल 2023 में कैंट थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 82/2023 के तहत धारा 376, 392 व 506 भादवि के अंतर्गत बलात्कार, लूट और धमकी का गंभीर आरोप है। आरोप है कि उसने अपने साथी प्यारे लाल के साथ मिलकर तंत्र-मंत्र व झाड़-फूंक का झांसा देकर एक महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया और उसका मंगलसूत्र व कान की बालियां लूट लीं थीं। सह-अभियुक्त प्यारे लाल को 2023 में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

तीन साल तक फरार रहने के बावजूद गप्पू पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसके खिलाफ न्यायालय से गैर-जमानती वारंट, धारा 82 व 83 बीएनएसएस (पूर्व में 82/83 क्रिमिनल प्रोसिजर कोड) की कार्यवाही भी चल रही थी।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष कैंट शिवाकांत मिश्र, वरिष्ठ उप निरीक्षक रामकेवल यादव, कांस्टेबल शाश्वत शुक्ला, प्रवीण कुमार व महिला कांस्टेबल स्नेहा पांडेय आदि शामिल रहे।

आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस आयुक्त ने टीम को सराहना करते हुए नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

इसे भी पढ़े   दो युवकों को संदिग्ध चोर समझकर,गांव के दबंगों के द्बारा पेड़ में बांध कर जमकर की गई पिटाई
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *