रोहनिया विधायक ने ठंड बुजुर्गों को बांटे कंबल
वाराणसी (जनवार्ता)। कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच रोहनिया विधानसभा क्षेत्र में गरीब व असहाय बुजुर्गों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से राज्य सरकार की ओर से आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बुधवार को आराजी लाइन विकासखंड के गंगापुर के निकट घमहापुर पंचायत भवन में मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने सैकड़ों जरूरतमंद बुजुर्गों व असहायों को कंबल वितरित किए। कंबल पाकर बुजुर्गों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने विधायक का आभार जताया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. सुनील पटेल ने कहा कि बुजुर्गों व असहायों की सेवा करना भगवान की पूजा से कम नहीं है। उन्होंने राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी और कहा कि सरकार गरीबों व जरूरतमंदों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

कंबल वितरण कार्यक्रम में ग्राम प्रधान श्रीनाथ पटेल, नायब तहसीलदार संग्राम सिंह, लेखपाल राजेश्वर सिंह, अनुराग, लक्ष्मण गिरि, संजय वर्मा, राष्ट्रीय सचिव अजीत पटेल, जिलाध्यक्ष युवा मंच मानस सिंह, श्याम बली पटेल, विनोद पटेल, सचिव उषा यादव, संजय पटेल, लक्ष्मण पटेल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
यह कार्यक्रम क्षेत्र में ठंड से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।

