वाराणसी कचहरी में बवाल: वकीलों ने दरोगा को पीटा, भारी पुलिस बल तैनात

वाराणसी कचहरी में बवाल: वकीलों ने दरोगा को पीटा, भारी पुलिस बल तैनात

वाराणसी (जनवार्ता) | वाराणसी कचहरी परिसर मंगलवार को जंग का मैदान बन गया। गेट नंबर दो पर आए एक दरोगा को वकीलों ने घेरकर जमकर पीटा। अचानक हुए इस हमले से अफरा-तफरी मच गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए कचहरी चौकी को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

rajeshswari

सूचना पर जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, डीआईजी शिवहरि मीणा, डीसीपी काशी जोन प्रमोद कुमार, एडीसीपी क्राइम सरवणन टी और एडीएम सिटी आलोक वर्मा जिला जज से मिलने पहुंचे। अधिकारियों ने हालात नियंत्रित करने के लिए वकीलों को कोर्ट खाली करने का निर्देश दिया।

दरअसल, विवाद की जड़ बड़ागांव की एक पुरानी रंजिश बताई जा रही है। यहां दो पट्टीदारों के बीच मारपीट हुई थी, जिसके बाद दोनों पक्षों का 151 में चालान हुआ। आरोप है कि इस दौरान एक पक्ष के वकील को दरोगा ने पीटा था। घायल वकील ट्रामा सेंटर में भर्ती है। इसी आरोप को लेकर मंगलवार को कचहरी में वकीलों का गुस्सा फूट पड़ा और दरोगा पर हमला कर दिया।

इसे भी पढ़े   मंडलायुक्त ने कमिश्नरी बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *