जीवनदीप में सात दिवसीय एनएसएस कैम्प का हुआ समापन

जीवनदीप में सात दिवसीय एनएसएस कैम्प का हुआ समापन

वाराणसी (जनवार्ता)। बड़ा लालपुर स्थित जीवनदीप महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का रविवार को समापन हुआ।

rajeshswari

जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के दोनों इकाइयों के कुल 50 स्वयंसेवकों ने उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की मास्टर ट्रेनर कंचन गुप्ता और विशिष्ठ अतिथि रोहित बौद्ध मौजूद रहे। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी विक्रम प्रताप सिंह ने सात दिनों की आख्या प्रस्तुत की। प्राचार्य ने स्वयंसेवकों को शिविर में बताए गए नियमों व आचरण का नियमित तौर पर पालन करने की सलाह दि। जीवनदीप समूह की वाइस चेयरमैन डा. अंशु सिंह ने स्वयंसेवकों को उनके आने वाले भविष्य के लिए शुभकामनायें दी और उत्साह वर्धन किया। खेल प्रशिक्षक डॉ. राजेश यादव ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस दौरान महाविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारियों के साथ स्वयंसेवक मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े   अयोध्या में पीएम मोदी का भव्य रोड शो: शहर में उत्सव का माहौल, गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *