उत्तर प्रदेश में भीषण ठंड और घने कोहरे का कहर

उत्तर प्रदेश में भीषण ठंड और घने कोहरे का कहर

वाराणसी (जनवार्ता) । पूरे उत्तर प्रदेश में सर्दी ने एक बार फिर जोरदार एंट्री की है। घना कोहरा और कोल्ड डे जैसी स्थितियां लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटों में तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट होने की संभावना है।

rajeshswari

वाराणसी में सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा लेकिन दिन चढ़ने के साथ धूप निकल आई। न्यूनतम तापमान लगभग 9 से 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 से 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह के समय कोहरा बना रहेगा और दिन में साफ आसमान दिखेगा। यात्रा करते समय सावधानी बरतें।

लखनऊ में न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री और अधिकतम 18 से 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। यहां हल्का कोहरा रहेगा और दिन में धूप निकलेगी। वहीं नोएडा में न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री और अधिकतम 15 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। यहां घना कोहरा और कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी रहेगी। नोएडा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है और अगले कुछ दिनों तक ठंड से राहत मिलने की संभावना कम है।

प्रदेश के कई जिलों में कोहरा छाया हुआ है जिसमें से कुछ जिलों में बहुत घना कोहरा देखने को मिल रहा है। सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, मेरठ, गोरखपुर जैसे जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी है। वाराणसी, प्रयागराज, मिर्जापुर, आगरा, मथुरा समेत कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 24 घंटे बाद ठंड और बढ़ेगी। उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान काफी नीचे दर्ज किया जा रहा है।

इसे भी पढ़े   गैंगरेप के फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 50 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार

सुबह और रात के समय यात्रा करने से बचें क्योंकि सड़कों पर कोहरा कम दृश्यता का कारण बन रहा है। गर्म कपड़े पहनें, गरम चाय या सूप लें और ठंड से बचाव रखें। स्कूलों और यात्रा में देरी या बदलाव की संभावना बनी हुई है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *