साढ़े आठ करोड़ से संवरेगा शहीद उद्यान, बनेगी डिजिटल लाइब्रेरी

साढ़े आठ करोड़ से संवरेगा शहीद उद्यान, बनेगी डिजिटल लाइब्रेरी

वाराणसी (जनवार्ता)। नगर निगम वाराणसी द्वारा शहर के पार्कों को आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में सिगरा स्थित शहीद उद्यान का कायाकल्प अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। करीब साढ़े आठ करोड़ रुपये की लागत से पार्क को नया रूप दिया जा रहा है, जिससे यह शहर के प्रमुख आकर्षणों में शामिल होगा।
शनिवार को नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने उद्यान का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि शेष कार्य निर्धारित समय सीमा में हर हाल में पूरा किया जाए। साथ ही निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की चेतावनी भी दी।
उद्यान परिसर में बच्चों और युवाओं के लिए 1.5 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण कराया जा रहा है। इसके बनने से छात्रों को शांत वातावरण में आधुनिक सुविधाओं के साथ अध्ययन करने का अवसर मिलेगा।
इसके अलावा पार्क में मॉर्निंग वॉक के लिए विशेष पाथवे, बच्चों के मनोरंजन हेतु आधुनिक झूले और आकर्षक फव्वारे लगाए जा रहे हैं। पूरे परिसर में बेहतर लाइटिंग और बैठने की सुविधाएं भी विकसित की जा रही हैं, जिससे शहरवासियों को एक आधुनिक और सुविधाजनक सार्वजनिक स्थल मिल सकेगा।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   समाजवादी पार्टी ने धूमधाम से मनाई भगवान विश्वकर्मा की जयंती
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *