दुकानदार का दावा- सलीम खान ने मांगा स्क्रीनशॉट

दुकानदार का दावा- सलीम खान ने मांगा स्क्रीनशॉट

क्या संगीता माली पाकिस्तानी हैंडलर से जुड़ी?

वाराणसी  (जनवार्ता) । आदमपुर थाना क्षेत्र के भदऊ वीर बाबा मंदिर के ठीक बगल में चल रही सीएनजी दुकान पर बुधवार दोपहर एक चौंकाने वाला वाकया सामने आया। दुकानदार बादल नामक युवक जब एक महिला की मदद कर रहा था, तभी उसके मोबाइल से पाकिस्तान में पैसा ट्रांसफर होने का पता चला। महिला ने 1000 रुपये नकद देकर QR कोड से पैसे भेजने को कहा, लेकिन स्क्रीनशॉट पाकिस्तानी नंबर से फोन करने वाले सलीम खान को भेजने की मांग पर दुकानदार सकते में आ गया।

rajeshswari

दुकानदार बादल ने तुरंत डायल-112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला संगीता माली को हिरासत में लेकर आदमपुर थाने ले आई। बादल ने लिखित तहरीर में बताया कि दोपहर करीब 1:30 बजे महिला दुकान पर आई। उसने QR कोड देकर कहा- “इस नंबर पर 1000 रुपये भेज दो।” पैसे ट्रांसफर होते ही पाकिस्तान के नंबर से फोन आया। सलीम खान ने स्क्रीनशॉट मांगा। जब बादल ने महिला से पूछताछ की तो वह घबरा गई और जवाब देने से कतराने लगी।

दुकानदार बादल का कहना है 
“मैंने सोचा महिला को मदद कर रहा हूं, लेकिन जब पाकिस्तान का नाम सुना तो रोंगटे खड़े हो गए। मैंने तुरंत पुलिस को बुलाया। अब जांच में सब कुछ सामने आएगा।”

इसे भी पढ़े   एक सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से घट रहा गंगा का जलस्तर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *