सिगरा पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी को 24 घंटे में दबोचा

सिगरा पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी को 24 घंटे में दबोचा

आरोपी पूर्व में 6 आपराधिक मामले दर्ज

rajeshswari

वाराणसी (जनवार्ता)  । पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के सख्त निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत सिगरा पुलिस ने मात्र 24 घंटे के अंदर हत्या के प्रयास के एक खतरनाक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम आलोक उपाध्याय (27 वर्ष), निवासी ग्राम फुलवरिया, थाना सकलडीहा, जिला चंदौली है। उसके खिलाफ पहले से ही 6 गंभीर आपराधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं, जिनमें गैंगस्टर एक्ट, एससी/एसटी एक्ट, हत्या एवं हत्या का प्रयास (धारा 302, 307 IPC), मारपीट एवं धमकी जैसे संगीन अपराध शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार मंगलवार को काशी विद्यापीठ परिसर में आलोक उपाध्याय ने अपने दो अज्ञात साथियों के साथ वहाँ मौजूद एक व्यक्ति को पहले गाली-गलौज की और फिर हत्या करने के इरादे से तेजधार हथियार से हमला कर दिया। पीड़ित ने तत्काल थाना सिगरा पहुँचकर लिखित तहरीर दी, जिस पर थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्रा ने तुरंत मुकदमा अपराध संख्या 473/2025 कायम कर धारा 109(1), 351(2), 3(5), 352 भा.न.स. (BNSS) के तहत अभियोग पंजीकृत किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी काशी जोन, एडीसीपी काशी तथा एसीपी चेतगंज के दिशा-निर्देशन में सिगरा पुलिस की टीम ने अभियान चलाया और मात्र एक दिन बाद बुधवार को अभियुक्त आलोक उपाध्याय को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह काशी विद्यापीठ का एलएलएम का पूर्व छात्र है और पीड़ित पक्ष की ओर से छींटाकशी करने पर वह आक्रोशित हो गया था।

गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार चौहान, उपनिरीक्षक अभय सिंह परिहार, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार सिंह तथा कांस्टेबल गौरव द्विवेदी व नीरज कुमार मौर्य की टीम ने सराहनीय भूमिका निभाई।

इसे भी पढ़े   वन विभाग के लिपिक की हठधर्मिता से टिंबर व्यवसाई का परिवार भुखमरी की कगार पर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *