चौबेपुर में जेसीबी और ऑटो की भीषण टक्कर, छह लोग घायल

चौबेपुर में जेसीबी और ऑटो की भीषण टक्कर, छह लोग घायल

चौबेपुर (जनवार्ता): स्थानीय क्षेत्र के चौबेपुर स्थित कार्तिकेय लान के समीप मंगलवार दोपहर एक बजाज ऑटो और जेसीबी की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में ऑटो सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर चौबेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कार्तिकेय लाल के सामने सड़क मार्ग पर एक तेज रफ्तार जेसीबी और बजाज ऑटो की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
ऑटो में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में सलीम पुत्र मुस्तफा (निवासी धरहरा), पलक पुत्री राकेश राजभर (निवासी सोनबरसा), रेखा पत्नी राकेश राजभर (निवासी सोनबरसा), डॉ. कैलाश नारायण सिंह पुत्र स्वर्गीय त्रिभुवनारायण सिंह (निवासी सिंगुरपुर) और ऑटो चालक मटरू यादव पुत्र स्वर्गीय दूधनाथ यादव (निवासी शंकरपुर) शामिल हैं।घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को बुलाया और सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) भेजा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जेसीबी चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। वहीं, सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने बताया कि आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   पुरातन छात्र समागम में भारतेंदु हरिश्चंद्र को किया गया यादका भव्य आयोजन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *