एक दिन की डीआईओएस बनीं मुस्कान

एक दिन की डीआईओएस बनीं मुस्कान

वाराणसी (जनवार्ता)। मिशन शक्ति अभियान के तहत कस्तूरबा बालिका इंटर कॉलेज की कक्षा 12 की छात्रा मुस्कान भारती ने सोमवार को एक दिन के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) की जिम्मेदारी संभाली। इस दौरान उन्होंने विद्यालय का निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

rajeshswari


डीआईओएस भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य छात्राओं में नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास बढ़ाना है। मुस्कान का सपना आईएएस या पीसीएस अधिकारी बनकर सरकारी स्कूलों को आधुनिक बनाना और गरीब बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। उनके पिता धर्मेंद्र कुमार मॉल में काम करते हैं।

इसे भी पढ़े   विज्ञान का उद्देश्य लोककल्याण, कृषि और एमएसएमई भारत की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री योगी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *