सोमेश कुमार ने संभाला बरेका के महाप्रबंधक का अतिरिक्त कार्यभार

सोमेश कुमार ने संभाला बरेका के महाप्रबंधक का अतिरिक्त कार्यभार

वाराणसी  (जनवार्ता)। भारतीय रेल सेवा के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग कैडर के 1987 बैच के वरिष्ठ अधिकारी सोमेश कुमार ने बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के महाप्रबंधक का अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण किया है। वर्तमान में वे रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली में अतिरिक्त सदस्य (ट्रैक्शन) के पद पर कार्यरत हैं।

rajeshswari

सोमेश कुमार ने 1991 में झाँसी मंडल में सहायक विद्युत इंजीनियर (सामान्य) के रूप में रेलवे करियर की शुरुआत की। 34 वर्षों की सेवा में उन्होंने झाँसी, बरेका, भोपाल, नागपुर, अंबाला, लखनऊ, सिकंदराबाद और चेन्नई जैसे प्रमुख जोनल रेलवे व उत्पादन इकाइयों में उत्कृष्ट योगदान दिया।

दक्षिण मध्य रेलवे, सिकंदराबाद में प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर रहते हुए ऊर्जा संरक्षण में उनकी उपलब्धियाँ सराहनीय रहीं। उनके कार्यकाल में रेलवे को राष्ट्रीय स्तर पर चार ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार मिले, जो किसी क्षेत्रीय रेलवे द्वारा सर्वाधिक थे। विभिन्न मंडलों को पाँच राज्य स्तरीय और छह CII पुरस्कार भी प्राप्त हुए।

नागपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक के रूप में उन्होंने प्रशासनिक उत्कृष्टता दिखाई। 2018-19 में मंडल को 7 शील्ड और 2019-20 में 8 शील्ड मिलीं। माल लदान वृद्धि के लिए रेलवे बोर्ड से विशेष प्रशंसा पत्र भी प्राप्त हुआ।

दक्षिण रेलवे, चेन्नई में प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी रहते हुए व्यापक सुरक्षा ऑडिट और सेफ्टी ड्राइव चलाए, जिससे उनके कार्यकाल में कोई गंभीर दुर्घटना नहीं हुई। प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर के रूप में 100% विद्युतीकरण और क्रू प्रबंधन प्रणाली को मजबूत किया।

उल्लेखनीय है कि सोमेश कुमार मार्च 2005 से नवंबर 2011 तक बरेका में उप मुख्य डिजाइन इंजीनियर (ई.एम.) रह चुके हैं। यह जानकारी जनसंपर्क अधिकारी राजेश यादव ने दी।

इसे भी पढ़े   वाराणसीः किसान दिवस पर योजनाओं की दी जानकारी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *