40वीं पंडित कृष्ण देव उपाध्याय राज्य स्तरीय प्राइज मनी हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोनभद्र, बीएलडब्ल्यू एवं गंगापुर एकेडमी विजयी

40वीं पंडित कृष्ण देव उपाध्याय राज्य स्तरीय प्राइज मनी हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोनभद्र, बीएलडब्ल्यू एवं गंगापुर एकेडमी विजयी

वाराणसी ( जनवार्ता)। गंगापुर हॉकी एकेडमी द्वारा आयोजित 40वीं पंडित कृष्ण देव उपाध्याय राज्य स्तरीय प्राइज मनी हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन डॉ. विभूति नारायण सिंह खेल मैदान पर तीन रोमांचक मुकाबले खेले गए। इनमें सोनभद्र, बीएलडब्ल्यू बॉयज एवं गंगापुर हॉकी एकेडमी ने जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया।

rajeshswari

पहले मुकाबले में सोनभद्र ने सुल्तानपुर को 2-1 से पराजित किया। सोनभद्र की ओर से विजय ने 29वें मिनट में पहला गोल दागा। सुल्तानपुर ने 49वें मिनट में सर्वजीत के गोल से बराबरी कर ली, लेकिन अंतिम क्षणों में विजय यादव के निर्णायक गोल से सोनभद्र ने जीत हासिल की।

दूसरे मैच में बीएलडब्ल्यू बॉयज ने सिगरा क्लब वाराणसी को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराया।

तीसरा मुकाबला गंगापुर हॉकी एकेडमी और विजय एकेडमी प्रयागराज के बीच हुआ। गंगापुर की ओर से मुकेश कुमार ने 16वें मिनट में और कौशल राजभर ने 26वें मिनट में गोल कर टीम को 2-0 की बढ़त दिलाई। विजय एकेडमी के राशिद ने 58वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर स्कोर 2-1 किया, लेकिन गंगापुर ने बढ़त बरकरार रखते हुए जीत दर्ज की।

मुकाबलों के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में अनिल कुमार त्रिपाठी (सब-रजिस्ट्रार गंगापुर), अवनीत जायसवाल (अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत गंगापुर), अमित पांडेय (निदेशक, वाराणसी पब्लिक स्कूल), अरुण सिंह (ऑल इंडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन), अविनाश सिंह उर्फ गोमी (निदेशक, प्रगति पब्लिक स्कूल चितईपुर), इंद्रदेव दुबे एवं डीएम यादव आदि उपस्थित रहे।

अतिथियों का स्वागत अवधेश लाल मौर्य, चरणदास गुप्ता, लाल बहादुर मौर्य, डॉ. चेतनारायण एवं अजय भारती ने किया। स्मृति चिन्ह प्रदीप कुमार सिंह (पूर्व महामंत्री तहसील बार एसोसिएशन राजातालाब) एवं श्यामलाल यादव ने भेंट किए।

इसे भी पढ़े   बनास डेयरी से पूर्वांचल में आयेगी दुग्ध क्रांति

कार्यक्रम का संचालन रोहित मोदनवाल एवं विजय राजभर ने किया, जबकि निर्णायक की भूमिका राहुल सिंह, मोहम्मद अंसार अंसारी, सुरेंद्र गौड़, जावेद, रिंकू सिंह एवं धनश्याम चोटीवाला ने निभाई।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *