सीवर के पानी में नहाकर सपा नेता ने जताया विरोध

सीवर के पानी में नहाकर सपा नेता ने जताया विरोध

संत रविदास मुख्य मार्ग की बदहाली पर उठाए सवाल

वाराणसी (जनवार्ता)। संत रविदास मुख्य मार्ग पर लंबे समय से जलभराव और बदहाल सड़क की समस्या से नाराज स्थानीय लोगों ने शनिवार को अनोखे तरीके से विरोध दर्ज कराया। सपा नेता अमन यादव के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर जमा सीवर के पानी में नहाकर नगर निगम और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जताई।

rajeshswari

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि 29 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा के दौरान नगर निगम की ओर से आनन-फानन में जल निकासी की व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद करीब एक माह बीतने के बावजूद सड़क पर सीवर का पानी जमा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया।

जल निकासी के लिए मौके पर जनरेटर भी खड़ा किया गया है, लेकिन आरोप है कि इसका नियमित संचालन नहीं होता। लंबे समय से जलभराव के कारण सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है।

प्रदर्शन के दौरान लाल बहादुर यादव, गोलू, रवि यादव समेत बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने तत्काल सीवर के पानी की निकासी कराने और क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराने की मांग की।

सपा नेता अमन यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान कुछ घंटों के लिए व्यवस्था दुरुस्त करना पर्याप्त नहीं है। जनता को पूरे साल साफ-सुथरी सड़क और बेहतर जल निकासी की सुविधा मिलनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

इसे भी पढ़े   शादी-बारात के दौरान यातायात सुगम रखने और ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए पुलिस आयुक्त ने दिए सख्त निर्देश
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *