दक्षिण भारत के प्रमुख मंदिरों के दर्शन का विशेष अवसर

दक्षिण भारत के प्रमुख मंदिरों के दर्शन का विशेष अवसर

भारत गौरव ट्रेन 11 अप्रैल से गोरखपुर से रवाना

वाराणसी (जनवार्ता)। भारतीय रेलवे की लोकप्रिय भारत गौरव पर्यटक ट्रेन श्रद्धालुओं के लिए दक्षिण भारत के प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों की यात्रा का शानदार मौका लेकर आ रही है। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसम्पर्क विभाग द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक, भारतीय रेल खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) द्वारा 11 से 22 अप्रैल 2026 तक 11 रात एवं 12 दिनों की विशेष “दक्षिण भारत यात्रा” आयोजित की जा रही है।

rajeshswari

ट्रेन गोरखपुर से प्रस्थान करेगी और यात्रियों को तिरुपति बालाजी मंदिर, रामनाथ स्वामी मंदिर (रामेश्वरम), मीनाक्षी मंदिर (मदुरै), कन्याकुमारी तथा मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन का अवसर प्रदान करेगी। इस पैकेज में वातानुकूलित ट्रेन यात्रा, नाश्ता, दोपहर एवं रात्रि का शाकाहारी भोजन तथा स्थानीय दर्शनीय स्थलों का वातानुकूलित या गैर-वातानुकूलित बसों द्वारा भ्रमण शामिल है। ट्रेन में कुल 751 बर्थ उपलब्ध हैं, जिनमें वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 49 सीटें, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 210 सीटें तथा शयनयान श्रेणी में 492 बर्थ हैं। यात्रियों के चढ़ने-उतरने के लिए गोरखपुर, मनकापुर, अयोध्या कैंट, सुल्तानपुर, माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, प्रयागराज संगम, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी और ललितपुर स्टेशन निर्धारित हैं।

पैकेज की कीमत श्रेणी के अनुसार अलग-अलग है। इकोनॉमी श्रेणी (शयनयान) में प्रति व्यक्ति 24,790 रुपये तथा 5 से 11 वर्ष के बच्चे के लिए 23,400 रुपये निर्धारित है। स्टैंडर्ड श्रेणी (वातानुकूलित तृतीय) में प्रति व्यक्ति 42,530 रुपये तथा बच्चे के लिए 40,900 रुपये है। कम्फर्ट श्रेणी (वातानुकूलित द्वितीय) में प्रति व्यक्ति 56,710 रुपये तथा बच्चे के लिए 54,750 रुपये का पैकेज है। इन मूल्यों में होटल ठहरना (डबल/ट्रिपल शेयरिंग), वॉश एंड चेंज तथा ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था श्रेणी अनुसार शामिल है। यात्रा में एलटीसी तथा ईएमआई की सुविधा भी उपलब्ध है। बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगी।

इसे भी पढ़े   बाबा बटुक भैरव मंदिर में भव्य हरियाली एवं जल बिहार श्रृंगार सम्पन्न

इच्छुक यात्री आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं या लखनऊ स्थित पर्यटन भवन कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। बुकिंग के लिए मोबाइल नंबर 9236391908, 8287930908, 8287930926, 9415042930, 8287930913 तथा 9236391925 पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है। यह यात्रा भारत की समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को निकट से अनुभव करने का बेहतरीन माध्यम साबित होगी। श्रद्धालु जल्द बुकिंग सुनिश्चित करें।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *