महंगाई, अपराध और पेपर लीक के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

महंगाई, अपराध और पेपर लीक के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

वाराणसी (जनवार्ता) । बढ़ती महंगाई, अपराध, भ्रष्टाचार, प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक, अघोषित बिजली कटौती तथा बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में सोमवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने शास्त्री घाट पर प्रदर्शन कर केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

rajeshswari

प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ता जिला मुख्यालय की ओर कूच करने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोक दिया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक भी हुई। बाद में कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर पार्क की परिक्रमा कर शास्त्री घाट पर सभा आयोजित की और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अपर नगर मजिस्ट्रेट तृतीय देवेंद्र कुमार को सौंपा।

सभा को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने कहा कि बढ़ती महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। घरेलू गैस सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल, खाद्य पदार्थों और रोजमर्रा की जरूरतों के सामानों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग सबसे अधिक प्रभावित है। उन्होंने किसानों को पर्याप्त डीजल उपलब्ध न होने का भी आरोप लगाया।

स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने सरकार पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने और जनता की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। वहीं पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार में सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है।

सभा का संचालन करते हुए जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं के लगातार पेपर लीक होने से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने सरकार से युवाओं और आम जनता की समस्याओं के समाधान की मांग की।

प्रदर्शन और सभा में पूर्व विधायक उदयलाल मौर्य, पूर्व मंत्री रीबू श्रीवास्तव, किशन दीक्षित, राजू यादव, आनंद मौर्य, डॉ. उमाशंकर सिंह यादव, डॉ. ओपी सिंह, विष्णु शर्मा, डॉ. सुभाष राजभर, गणेश यादव, हरीश मिश्रा, महेंद्र सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   9 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, तीन पर मुकदमा दर्ज
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *