चोरी का ट्रैक्टर-बोलेरो बरामद, एक गिरफ्तार

चोरी का ट्रैक्टर-बोलेरो बरामद, एक गिरफ्तार

वाराणसी (जनवार्ता)। सिंधौरा पुलिस ने शातिर वाहन चोर विवेक उर्फ राहुल यादव को चोरी के ट्रैक्टर कल्टीवेटर सहित और एक बोलेरो गाड़ी के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी ने पूछताछ में कई चोरियां कबूल कर लीं। उसके चार-पांच साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही हैं।

rajeshswari

थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्रिपाठी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चोरी का ट्रैक्टर बेचने कोई व्यक्ति सारनाथ-सिंधौरा बाईपास मार्ग पर आएगा। सूचना पर पुलिस टीम ने सादे लिबास में घेराबंदी कर ली। शाम करीब सात बजे सड़क किनारे खड़ा ट्रैक्टर रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी-67ई-7100 दिखाई दिया। थोड़ी देर बाद बोलेरो भी पहुंची। पुलिस ने टॉर्च दिखाकर वाहन रोकने का इशारा किया तो चोर भागने लगे। पीछा करने पर विवेक उर्फ राहुल यादव को पकड़ लिया गया, बाकी फरार हो गए।

पुलिस ने मौके से चोरी का ट्रैक्टर कल्टीवेटर सहित बरामद किया, जो थाना सिंधौरा क्षेत्र के ग्राम नाथुपुर से 24-25 नवंबर की रात चोरी हुआ था। इसी तरह बोलेरो गाड़ी भी थाना सारनाथ क्षेत्र से चोरी की गई थी। आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर वाहन चोरी करता था और उन्हें बेचकर मिले पैसों से मौज-मस्ती और महंगे शौक पूरे करता था।

पुलिस फरार साथियों की तलाश सरगर्मी से कर रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में  थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल शिवशंकर सिंह चौहान, उपनिरीक्षक रोहित कुमार, शशिनंदन यादव, रामनरेश यादव, अंकित सिंह, हेड कांस्टेबल राकेश सरोज, कांस्टेबल संजय राज और धर्मेंद्र कुमार रज्जाक शामिल रहे ।

इसे भी पढ़े   काशी ने लहराया परचम: बनारसी लंगड़ा आम और पान को मिला GI टैग, आदमचीनी चावल और रामनगर का भंटा भी हुआ शामिल

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *