शिक्षक सम्मान समारोह एवं शैक्षिक संगोष्ठी 2025 संपन्न

शिक्षक सम्मान समारोह एवं शैक्षिक संगोष्ठी 2025 संपन्न

वाराणसी  (जनवार्ता): सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के अराजी लाइन ब्लॉक क्षेत्र स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र  परिसर में शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर *शिक्षक सम्मान समारोह* एवं *शैक्षिक संगोष्ठी 2025* का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित *डॉ. सुनील पटेल * (प्रदेश उपाध्यक्ष, अपना दल एस) ने विद्या और ज्ञान की जननी माता सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

rajeshswari

कार्यक्रम में अराजी लाइन ब्लॉक क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। डॉ. सुनील पटेल ने शिक्षकों को *शिक्षक सम्मान प्रशस्ति पत्र* प्रदान करते हुए शिक्षा की अलख जगाने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में डॉ. महेंद्र सिंह पटेल (प्रदेश सचिव व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि), सी.पी. वर्मा “भरथरी चाचा”  (जिला अध्यक्ष, बौद्धिक मंच),  अखिलेश पटेल (वरिष्ठ युवा नेता),  राजकुमार कश्यप (जिला महासचिव व कार्यालय प्रभारी),  रामशकल मास्टर (वरिष्ठ नेता),  विजय,  श्यामबली पटेल  (जिला महासचिव),  विनोद पटेल  (जिला उपाध्यक्ष) सहित जिला, विधानसभा, सेक्टर, जोन और बूथ स्तर के सम्मानित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   गौ तस्करी! आरोप से हड़कंप, पुलिस आयुक्त के निर्देश बेअसर! वायरल वीडियो की जांच में पुलिस जुटी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *