एक पेड़ गुरु के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कर मनाया शिक्षक दिवस

एक पेड़ गुरु के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कर मनाया शिक्षक दिवस

बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली

वाराणसी। शिक्षक दिवस के अवसर पर वाराणसी वन प्रभाग की ओर से चलाए जा रहे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के तहत शनिवार को वाराणसी रेंज अंतर्गत सेवा भारतीय विद्यालय परिसर, रघुनाथपुर एवं संपर्क मार्ग पर पौधारोपण किया गया। पर्यावरणविद अनिल सिंह की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय मंत्री प्रवीण सिंह गौतम ने पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया।

rajeshswari

वन विभाग के रेंजर राजकुमार गौतम ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर कुल 2500 पौधों का रोपण किया गया। इनमें शीशम के 600, सागौन के 550, महुआ के 300, अर्जुन के 400, नीम के 550 और कटहल के 100 पौधे शामिल हैं।

पर्यावरणविद अनिल सिंह ने स्वयं पौधारोपण करते हुए उपस्थित लोगों को पर्यावरण एवं जल संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ लगाना सच्ची गुरु दक्षिणा है। प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधा लगाकर उसकी पुत्रवत देखभाल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जल का संरक्षण होगा तभी पौधे सुरक्षित रहेंगे और पर्यावरण संतुलन बना रहेगा।

मुख्य अतिथि प्रवीण सिंह गौतम ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। पौधारोपण और जल संरक्षण को जन अभियान बनाकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के बच्चों ने जनजागरूकता रैली निकालकर लोगों को पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण और जल बचाने के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. अमरचंद ठाकुर, रेंजर राजकुमार गौतम, बैभव श्रीवास्तव, रणविजय मौर्य, संजय कुमार, अलका चौरसिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   गाजियाबाद में मालगाड़ी बेपटरी, 16 ट्रेनें रद्द
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *