क्रीं कुण्ड में गूंजा ‘जय माँ सर्वेश्वरी’ का जयघोष

क्रीं कुण्ड में गूंजा ‘जय माँ सर्वेश्वरी’ का जयघोष

नवमी कन्या-भैरव पूजन के साथ संपन्न हुआ चैत्र नवरात्र

वाराणसी (जनवार्ता)। रविन्द्रपुरी स्थित विश्वविख्यात अघोरपीठ बाबा कीनाराम स्थल, क्रीं-कुण्ड में चैत्र नवरात्र-2026 का भव्य समापन नवमी कन्या पूजन एवं भैरव पूजन के साथ हुआ। नौ दिनों तक माँ भगवती के नौ स्वरूपों की आराधना के बाद यहां श्रद्धा और भक्ति का अनुपम माहौल देखने को मिला।

rajeshswari

पीठाधीश्वर अघोराचार्य महाराजश्री बाबा सिद्धार्थ गौतम राम के दिशा-निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम ९ बाल कन्याओं का श्रृंगार कर उन्हें देवी स्वरूप में और एक बालक का श्रृंगार कर भैरव बाबा के रूप में प्रतिष्ठित किया गया।

आचार्य श्री प्रकाश एवं आश्रम की वरिष्ठ सदस्या श्रीमती संगीता सिंह की अगुवाई में श्रद्धालुओं ने देवी-भैरव के चरण पखारे, विधिवत पूजा-अर्चना की और आरती उतारी। तत्पश्चात विभिन्न पकवानों का भोग लगाया गया तथा पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान ‘जय माँ सर्वेश्वरी’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से पूरा आश्रम गूंज उठा।

भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। देश-विदेश से आए साधक-महात्माओं सहित स्थानीय भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही।

नवरात्र के दौरान कन्या पूजन का यह आयोजन न केवल शहर में बल्कि पूरे पूर्वांचल में अपनी भव्यता के लिए जाना जाता है। बाबा कीनाराम स्थल की परंपरा के अनुसार यहां शक्ति और अघोर साधना का अनूठा संगम देखा जाता है।

इस पावन अवसर पर माँ की कृपा से सभी को सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गई।

इसे भी पढ़े   युवा कांग्रेस के ‘जनाक्रोश मार्च’ को पुलिस ने रोका
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *