शादी से पहले ही लुट गया दूल्हा: चोर ले उड़े दो लाख और जेवर

शादी से पहले ही लुट गया दूल्हा: चोर ले उड़े दो लाख और जेवर

चोलापुर (जनवार्ता) स्थानीय थाना क्षेत्र के रौना खुर्द गांव मे सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात चोरों ने एक ऐसी वारदात को अंजाम दिया, जिसने पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ा दी। चोरों ने उस घर को निशाना बनाया, जहां 26 तारीख को शादी होनी थी।पीड़ित अखिलेश यादव की शादी अब महज कुछ ही दिनों पर थी। परिवार में शादी की तैयारियां जोरों पर थीं, हर तरफ खुशियां ही खुशियां थीं। तभी रात करीब एक बजे अज्ञात चोर दूसरे के घर की सीढ़ी चढ़कर अखिलेश के घर की खिड़की तोड़ते हुए अंदर घुस गए। चोरों ने घर का मुख्य ताला भी तोड़ डाला और शादी के लिए रखे गए सोने-चांदी के जेवरात व नगदी पर हाथ साफ कर दिया।चोर घर में रखी सोने-चांदी की जेवरात और दो लाख रुपए नगद जो शादी के खर्च के लिए रखे गए थे — लेकर फरार हो गए। सुबह करीब चार बजे माता जी की नजर जब यह सब पड़ी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। उन्होंने तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी और लिखित शिकायत स्थानीय थाने में दी।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वाड को बुलाया। पुलिस ने मौके का बारीकी से निरीक्षण कर सबूत जुटाए। मामले में आगे की जांच जारी है।थानाध्यक्ष ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   दिल्ली टेस्ट: तीसरे दिन कैंपबेल-होप ने रोका भारत का विजय मार्च

पीड़ित अखिलेश यादव का रो-रोकर बुरा हाल है। एक तरफ शादी की खुशियां और दूसरी तरफ लूट का गम उनकी शादी अब अधर में लटक गई है। गांव वालों ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *