भाई की ईंट-पत्थर से कुचलकर हत्या करने वाला गिरफ्तार

भाई की ईंट-पत्थर से कुचलकर हत्या करने वाला गिरफ्तार

वाराणसी  (जनवार्ता )| जैतपुरा पुलिस ने अपने ही सगे भाई की निर्मम हत्या करने वाले वांछित आरोपी नाहिद को शुक्रवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में हत्या की बात कबूल कर ली है।

rajeshswari

थानाध्यक्ष जैतपुरा के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर जलालीपुरा क्रासिंग के पास अंडरपास से आरोपी नाहिद पुत्र इकबाल (24 वर्ष), निवासी A35/225A जलालीपुरा चुंगी, थाना जैतपुरा को दोपहर करीब 12:30 बजे दबोच लिया।

पुलिस के अनुसार, 23 अक्टूबर को जलालीपुरा चुंगी शाह के पंजे के पास खाली मैदान में नौशाद पुत्र स्व. शमीम (20 वर्ष) की ईंट-पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के परिजनों ने नाहिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के बाद से वह फरार था।

थानाध्यक्ष जैतपुरा के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही थी। मुखबिर की सूचना मिलते ही टीम ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में नाहिद ने भाई नौशाद की हत्या करना स्वीकार कर लिया।

इसे भी पढ़े   टैटू बनवाने में बरतें सावधानी,लापरवाही से कई लोग हो गए एचआईवी संक्रमित
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *