चेन छीनने में नाकाम बदमाश मोबाइल लूटकर फरार, लंका थाने में मुकदमा दर्ज

चेन छीनने में नाकाम बदमाश मोबाइल लूटकर फरार, लंका थाने में मुकदमा दर्ज

वाराणसी (जनवार्ता)। लंका थाना क्षेत्र में बदमाशों का दुस्साहस लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। नुआंव चौराहे के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक मनोवैज्ञानिक को निशाना बनाते हुए उनकी सोने की चेन छीनने का प्रयास किया। चेन छीनने में असफल होने पर बदमाश उनका मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। घटना के कई दिन बाद मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।

rajeshswari

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता डॉ. डाली सिंह, जो पेशे से मनोवैज्ञानिक हैं, ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 फरवरी को वह स्कूटी से कहीं जा रही थीं। जब वह नुआंव चौराहे के पास पहुंचीं, तभी बाइक सवार दो बदमाश उनके करीब आ गए। बदमाशों ने पहले उनकी स्कूटी में टक्कर मारकर उन्हें रोकने की कोशिश की और फिर उनकी सोने की चेन छीनने का प्रयास करने लगे।

पीड़िता के विरोध करने पर बदमाश चेन छीनने में सफल नहीं हो सके। इसके बाद उन्होंने उनका मोबाइल फोन छीन लिया और तेजी से बाइक से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

पीड़िता की तहरीर के आधार पर लंका थाने की पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के साथ ही लोगों से सतर्क रहने की अपील भी की गई है।

इसे भी पढ़े   सरकार की बुलडोजर कार्रवाई भेदभावपूर्ण
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *