दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस महारैली के लिए वाराणसी से रवाना हुए कार्यकर्ता,दिखा जोश।

दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस महारैली के लिए वाराणसी से रवाना हुए कार्यकर्ता,दिखा जोश।

आज वाराणसी से कांग्रेस के शिवपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी गिरीश चंद्र पांडे उर्फ गुड्डू पांडे के संग कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक बड़ा जत्था दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित महारैली के लिए बस द्वारा रवाना हुआ। प्रस्थान स्थल पर भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। नारेबाजी और उत्साह से भरे माहौल में कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों और नेतृत्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

rajeshswari

रवाना होने से पहले गिरीश चंद्र पांडे उर्फ गुड्डू पांडे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि रामलीला मैदान में आयोजित यह महारैली कांग्रेस के संघर्ष और जनहित से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाने का मंच बनेगी। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं और संविधान की रक्षा जैसे विषयों पर पार्टी की लगातार चल रही लड़ाई का उल्लेख किया और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया।

गिरीश चंद्र पांडे उर्फ गुड्डू पांडे की पहचान एक जमीनी, सक्रिय और संघर्षशील नेता के रूप में रही है। शिवपुर क्षेत्र में वे लगातार जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली महारैली के लिए उनके नेतृत्व में रवाना हुआ यह जत्था कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का प्रतीक नजर आया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि गुड्डू पांडे के नेतृत्व में कांग्रेस की आवाज आने वाले समय में और अधिक मजबूती से बुलंद होगी।

इसे भी पढ़े   जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनी भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *