भजन, नृत्य और छन्दों के साथ कार्यशाला का हुआ समापन
वाराणसी (जनवार्ता)। कमच्छा स्थित वसन्त कन्या महाविद्यालय के संस्कृत विभाग द्वारा संस्कृतमातृमण्डलम् के अंतर्गत आयोजित 15 दिवसीय छन्दोऽभ्यास कार्यशाला का समापन मंगलवार को हुआ। इस समापन समारोह भगवान श्रीराम को समर्पित रहा। जिसका शुभारम्भ प्रो. मीनू पाठक द्वारा प्रस्तुत भजन ‘राम रतन धन पायो’ से हुआ। जिसने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस दौरान संस्कृत विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ. शान्ता चटर्जी ने स्वागत भाषण देते हुए कार्यशाला की रूपरेखा और महत्व पर प्रकाश डाला। इसके बाद स्नातकोत्तर की छात्रा प्रतिष्ठा ने शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वही संस्कृतमातृमण्डलम् की अध्यक्षा डॉ. कमला पाण्डेय के निर्देशन में छात्राओं ने ‘श्रीराम स्तुति’ की सामूहिक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन संयोजिका डॉ. मञ्जू कुमारी ने किया। इसमें मुख्य अतिथि डॉ. तुलसी कुमार जोशी ने गुरुमुख शिक्षा की महत्ता पर बल दिया। जिसकी अध्यक्षता कर रहीं प्रो. मञ्जु सुन्दरम ने छन्दों को जीवन में अभिव्यक्ति और सार्थकता का माध्यम बताया। कार्यक्रम का संचालन सुधा चौबे तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. प्रियंका पाठक ने दिया। इस अवसर पर छात्राओं सहित शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।


