हड़ियाडीह गांव स्पोर्ट्स अकादमी में चोरी: लाइट व सबमर्सिबल पंप उड़ाया, तोड़फोड़ का भी आरोप

हड़ियाडीह गांव स्पोर्ट्स अकादमी में चोरी: लाइट व सबमर्सिबल पंप उड़ाया, तोड़फोड़ का भी आरोप

चौबेपुर (जनवार्ता) :
स्थानीय थाना क्षेत्र के हड़ियाडीह गांव स्थित एक स्पोर्ट्स अकादमी में शुक्रवार की मध्य रात्रि चोरों ने धावा बोल दिया। अज्ञात चोर अकादमी में लगी लाइट व सबमर्सिबल पंप चुरा ले गए, साथ ही परिसर में जमकर तोड़फोड़ भी की। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका-ए-वारदात का जायजा लिया। मिली जानकारी अनुसार
शुक्रवार देर रात चोरों ने हड़ियाडीह गांव में स्थित स्पोर्ट्स अकादमी को निशाना बनाया। चोर अकादमी के अंदर घुस गए और वहां लगे बिजली के उपकरणों व सबमर्सिबल पंप पर हाथ साफ कर दिया। साथ ही, उन्होंने अकादमी के दरवाजे और अन्य सामानों को भी नुकसान पहुंचाया।
अकादमी के हेड कोच प्रमोद यादव ने बताया कि शुक्रवार मध्य रात्रि में अज्ञात चोरों ने घटना को अंजाम दिया। उन्होंने कहा, चोर अकादमी से लाइट और सबमर्सिबल पंप चुरा ले गए हैं। साथ ही, उन्होंने यहां तोड़फोड़ भी की है। यह हमारे लिए बड़ा झटका है, क्योंकि इससे खिलाड़ियों की प्रैक्टिस प्रभावित होगी l वहीं थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सोनकर ने जनवार्ता प्रतिनिधि को बताया कि जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी l

rajeshswari
इसे भी पढ़े   शामली : पुलिस मुठभेड़ में बावरिया गैंग का सरगना ढेर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *