अवैध असलहों के साथ तीन गिरफ्तार, लूट की योजना नाकाम

अवैध असलहों के साथ तीन गिरफ्तार, लूट की योजना नाकाम

वाराणसी (जनवार्ता)।  बड़ागांव पुलिस ने सोमवार को चेकिंग के दौरान तीन युवकों को अवैध असलहों के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, मदनपुर-बड़ागांव मार्ग पर तीन युवक होंडा साइन बाइक से आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर उन्होंने बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया और जब तलाशी हुई तो रवि सिंह के पास से .32 बोर की अवैध देशी पिस्टल, शशि सिंह के पास से .315 बोर का एक खोखा व एक जिंदा कारतूस तथा आदर्श मिश्रा के पास से .315 बोर का अवैध तमंचा बरामद हुआ। पुलिस ने बाइक का मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत चालान किया है। वही पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे असलहों के बल पर राहगीरों को डराकर बाइक, मोबाइल और रुपये लूटने की योजना बना रहे थे। जबकि पहचान छिपाने के लिए बाइक की नंबर प्लेट पर मिट्टी लगा रखी थी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

rajeshswari

इसे भी पढ़े   वाराणसी : साइबर ठगों 'सफायर बेटिंग' ऐप के नाम पर युवक से ठगे  17 लाख रुपये
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *