तीन अंतरराज्यीय गौ तस्कर गिरफ्तार, 4 गोवंश बरामद

तीन अंतरराज्यीय गौ तस्कर गिरफ्तार, 4 गोवंश बरामद

वाराणसी (जनवार्ता)। लंका पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रविवार की रात तीन अंतरराज्यीय गौ तस्करों को गिरफ्तार किया है।  पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 जीवित गोवंश (2 गाय और 2 बछड़े), एक महिंद्रा पिकअप वाहन (नंबर UP 65 PT 8631) और एक बिना नंबर प्लेट वाली महिंद्रा स्कॉर्पियो बरामद की।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार, आरोपी गोवंश को बिहार ले जाकर कथित तौर पर वध के लिए बेचने की योजना बना रहे थे। पूछताछ में मुख्य आरोपी अभिषेक यादव ने स्वीकार किया कि वे पिकअप में गोवंश लादकर ले जा रहे थे, जबकि स्कॉर्पियो से आगे रेकी की जा रही थी। उसने यह भी बताया कि उसी दिन सुबह एक खेप बिहार बॉर्डर तक पहुंचाकर वे वापस लौटे थे और इस धंधे से अच्छी कमाई होती है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिषेक यादव (उम्र करीब 19 वर्ष, मिसिरपुर, रोहनिया, वाराणसी), विजय यादव उर्फ टिल्लू (उम्र करीब 27 वर्ष, छिमियां, मुगलसराय, चंदौली) और मोहम्मद अफरोज शाह (उम्र करीब 23 वर्ष, सुल्तानपुर रामनगर, रामनगर, वाराणसी) के रूप में हुई है।

आरोपियों के खिलाफ लंका थाने में मुकदमा संख्या 521/2025 दर्ज किया गया है, जिसमें उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5A/5B/8 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 लगाई गई हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, विजय यादव उर्फ टिल्लू पर गौ तस्करी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और धारा 307 आईपीसी जैसे गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं, जबकि अभिषेक यादव पर भी आर्म्स एक्ट और गोवध संबंधी पुराने मुकदमे हैं।

पुलिस उपायुक्त काशी जोन ने कहा कि गौ तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। बरामद गोवंश को सुरक्षित गोशाला में भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़े   सड़क हादसे के मृतक का शव सड़क पर रख चक्का जाम
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *