चतुर्थ जिला कैरम प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबला

चतुर्थ जिला कैरम प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबला

वाराणसी (जनवार्ता)। इंग्लिसिया लाइन स्थित श्रीमती चंद्र त्रिपाठी स्मृति क्रीड़ाकक्ष में चल रही चतुर्थ स्वर्गीय रामाज्ञा सिंह स्मारक जिला कैरम प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले खेले गए।

rajeshswari

रविवार को हुए लीग मैचों में जमुनाधर उर्फ झुनझुन गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हर्षित केसरी को सीधे सेटों में 25-5 और 25-9 से हराकर जीत दर्ज की। वहीं वैभव नारायण सिंह ने शाहिद जमाल को कड़े मुकाबले में 16-11 और 25-11 से परास्त कर पूर्ण अंक अर्जित किए।

मैचों का संचालन मुख्य निर्णायक एवं इंटरनेशनल रेफरी श्री रमेश कुमार वर्मा की देखरेख में हुआ। उनके सहयोग में अश्वनी मौर्या और नूरैन खान ने दायित्व निभाया।

इसे भी पढ़े   लखनऊ: कुख्यात ‘डी-34 शुभम रावत गैंग’ के तीन बदमाशों को एसटीएफ ने बाराबंकी में किया गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *