सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा गुरुवार

सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा गुरुवार

तापमान 4.8 डिग्री तक गिरा, घने कोहरे का अलर्ट जारी

वाराणसी (जनवार्ता) । पूर्वांचल में सर्दी का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को वाराणसी में सीजन और वर्ष का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया, जब न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। यह सामान्य से 3.8 डिग्री कम रहा। अधिकतम तापमान भी मात्र 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 4.8 डिग्री कम है। आर्द्रता अधिकतम 100 प्रतिशत और न्यूनतम 89 प्रतिशत रही, जिससे गलन भरी ठंड ने लोगों को बेहाल कर दिया।

rajeshswari

मौसम विभाग ने पहले ही घने कोहरे और ठंड की चेतावनी जारी की थी। पहाड़ों पर जारी बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के असर से मैदानी इलाकों में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने भी सुबह के भीषण कोहरे का वीडियो साझा कर मौसम की गंभीरता को उजागर किया।

सुबह के समय सड़कों पर विजिबिलिटी बेहद कम रही, जिससे विमानों और ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। लोग सड़क किनारे अलाव तापते नजर आए। दोपहर में धूप खिलने के बावजूद ठंडी हवाओं ने राहत नहीं दी।

मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार (9 जनवरी) को भी सघन कोहरा और गलन भरी ठंड जारी रहेगी। आने वाले दिनों में पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानों में बना रहेगा, जिससे तापमान में और गिरावट संभव है। विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

नागरिकों से अपील है कि ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनें, बाहर निकलते समय सावधानी बरतें और जरूरत पड़ने पर अलाव का सहारा लें। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने भी कमजोर इम्यून वाले लोगों, बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

इसे भी पढ़े   5000 करोड़ का घर,311 करोड़ का प्राइवेट जेट…क‍ितने मालदार हैं अनंत के चाचा अन‍िल अंबानी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *