रोहनिया : हाईवे पर फूटओवर ब्रिज निर्माण के दौरान यातायात बाधित

रोहनिया : हाईवे पर फूटओवर ब्रिज निर्माण के दौरान यातायात बाधित

वाराणसी (जनवार्ता) । मोहनसराय हाईवे स्थित चौराहे पर पैदल राहगीरों की सुविधा के लिए बनाए जा रहे फुट ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य के दौरान मंगलवार की सुबह यातायात लगभग दो घंटे तक पूरी तरह बाधित रहा। इस दौरान हाईवे और सर्विस रोड पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

rajeshswari

निर्माण एजेंसी की टीम ने भोर से ही तैयारी शुरू कर दी थी। पहले से बगल की जमीन पर लोहे के गटर को दो भागों में वेल्डिंग करके तैयार किया गया था। सुबह करीब 5 बजे से 7 बजे तक चार क्रेन की मदद से इन भारी-भरकम गटरों को हाईवे के दोनों तरफ बने पिलरों पर सेट किया गया।

क्रेन से सेटिंग का काम चलने के कारण सुरक्षा के मद्देनजर हाईवे पर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया था। इस दौरान दोनों तरफ सैकड़ों वाहन खड़े हो गए और यातायात जाम की स्थिति बन गई। राहगीर पैदल चौराहा पार करने में भी दिक्कत महसूस कर रहे थे।

लगभग दो घंटे की मेहनत के बाद सफलतापूर्वक गटरों की सेटिंग पूरी होने के बाद सुबह 7 बजे यातायात को सुचारू रूप से बहाल कर दिया गया।

इस फुट ओवर ब्रिज के बनने से मोहनसराय चौराहे पर पैदल यात्रियों को सुरक्षित तरीके से सड़क पार करने की सुविधा मिलेगी और दुर्घटनाओं की संभावना भी काफी हद तक कम हो जाएगी।
 
स्थानीय लोगों ने निर्माण टीम की कुशलता की प्रशंसा की, लेकिन साथ ही यातायात बाधित होने के दौरान बेहतर वैकल्पिक व्यवस्था की मांग भी की है ताकि भविष्य में ऐसी परेशानी न हो।

इसे भी पढ़े   काशी विश्वनाथ मंदिर में गूँजे भजन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *