राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के प्रशिक्षु अधिकारियों ने बरेका में देखा लोको निर्माण की उन्नत तकनीक

राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के प्रशिक्षु अधिकारियों ने बरेका में देखा लोको निर्माण की उन्नत तकनीक

वाराणसी( जनवार्ता) । बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) ने एक बार फिर अपनी तकनीकी उत्कृष्टता का लोहा मनवाया। गुरुवार को राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय (एनडीसी), रक्षा मंत्रालय, नई दिल्ली के 17 सदस्यीय प्रशिक्षु अधिकारियों के दल ने कारखाने का भ्रमण किया। यह दल एयर मार्शल मनीष कुमार गुप्ता, कमांडेंट, एनडीसी के नेतृत्व में था।

rajeshswari

भ्रमण का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय सुरक्षा एवं सामरिक अध्ययन के अंतर्गत भारत की औद्योगिक क्षमता, खासकर रेल इंजन निर्माण में अपनाई जा रही आधुनिक तकनीकों, गुणवत्ता मानकों तथा सुरक्षा उपायों को समझना था। दल उत्तर प्रदेश के नोडल अधिकारी आनंद कुमार पाण्डेय के साथ बरेका पहुंचा।

कारखाने में पहुंचते ही जन सम्पर्क अधिकारी राजेश कुमार ने दल का स्वागत किया। मुख्य विद्युत इंजीनियर-लोको अरविंद कुमार जैन ने प्रशिक्षु अधिकारियों को लोको फ्रेम शॉप, लोको असेम्बली शॉप एवं लोको टेस्ट शॉप का विस्तृत भ्रमण कराया। अधिकारियों ने आधुनिक मशीनों से लोको निर्माण की जटिल प्रक्रिया, सख्त गुणवत्ता नियंत्रण व्यवस्था और उच्च स्तरीय सुरक्षा मानकों को निकट से देखा।

भ्रमण के बाद प्रशासन भवन के कीर्ति कक्ष में महाप्रबंधक आशुतोष पंत की अध्यक्षता में शिष्टाचार बैठक हुई। महाप्रबंधक ने बरेका की उपलब्धियों, तकनीकी प्रगति और वैश्विक पहचान पर प्रकाश डाला। मुख्य विद्युत इंजीनियर-लोको ने पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से कारखाने की स्थापना से वर्तमान तक की विकास यात्रा और लोको उत्पादन क्षमता की जानकारी दी।

संवाद सत्र में प्रशिक्षु अधिकारियों ने उत्साह से कई सवाल पूछे, जिनके विस्तृत जवाब महाप्रबंधक आशुतोष पंत एवं प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर एस.के. श्रीवास्तव ने दिए। प्रतिनिधिमंडल ने बरेका की तकनीकी दक्षता और कार्यप्रणाली की खूब सराहना की तथा भ्रमण को बेहद ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायी बताया।

इसे भी पढ़े   गाजीपुर : चार पत्नियां लौटीं ससुराल

दल में भारतीय सशस्त्र बलों के ब्रिगेडियर स्तर के वरिष्ठ अधिकारी, सिविल सेवाओं के अधिकारी तथा श्रीलंका, मंगोलिया, मालदीव, अर्मेनिया और ब्राजील के सैन्य अधिकारी शामिल थे। इससे यह भ्रमण अंतरराष्ट्रीय सहयोग और अनुभव साझा करने का महत्वपूर्ण अवसर बन गया।

बरेका भारतीय रेलवे का प्रमुख लोकोमोटिव निर्माण इकाई है, जो आधुनिक डीजल-इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव का उत्पादन करती है तथा अपनी गुणवत्ता के लिए देश-विदेश में जानी जाती है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *