ऑनलाइन जुआ खेलते दो  गिरफ्तार 

ऑनलाइन जुआ खेलते दो  गिरफ्तार 

भाग्य लक्ष्मी ऐप के जरिए लगाई जा रही थी बाजी

वाराणसी (जनवार्ता) । सिगरा पुलिस ने रोडवेज बस स्टैंड के पीछे साइकिल स्टैंड के पास ऑनलाइन जुआ खेलते दो युवकों को धर दबोचा। गिरफ्तार युवकों के पास से 1,270 रुपये नकद और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुआ। दोनों अभियुक्त ‘भाग्य लक्ष्मी’ नामक ऑनलाइन ऐप/वेबसाइट के माध्यम से नंबर लगाकर जुआ खेल रहे थे।

rajeshswari

पुलिस मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार की शाम रोडवेज बस स्टैंड के पीछे पहुंचकर मंगलम सोनकर उर्फ आकाश (22 वर्ष) पुत्र सदालाल सोनकर, निवासी सी-33/282, चन्दुआ छित्तूपुर, थाना सिगरा, वाराणसी और दिनेश (26 वर्ष) पुत्र बद्री प्रसाद, निवासी महंगीपुर, पोस्ट रईसीपुर, थाना जंसा, वाराणसी को हिरासत में ले लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे 1 से 9 तक का कोई भी नंबर चुनकर बाजी लगाते थे। यदि वेबसाइट पर वही नंबर खुलता तो जीत होती, अन्यथा पैसे डूब जाते थे। दोनों ने गलती मानते हुए माफी भी मांगी। इस मामले में मुकदमा नंबर 480/2025 के तहत धारा 13 (सार्वजनिक जुआ अधिनियम, 1867) के अंतर्गत दर्ज किया गया है।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक कुमार गौरव सिंह, कुसुम जायसवाल प्रशान्त कुमार बन्धु, दुर्गा प्रसाद तथा कांस्टेबल जटाशंकर पाण्डेय और मंजीत गुप्ता शामिल थे।

इसे भी पढ़े   कफ सिरप कांडः विकास सिंह ‘विक्की’ की आईएएस संजय प्रसाद के साथ तस्वीरें वायरल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *