चोरी की पल्सर के साथ दो गिरफ्तार

चोरी की पल्सर के साथ दो गिरफ्तार

वाराणसी (जनवार्ता): बड़ागाँव पुलिस ने सोमवार की मध्यरात्रि के बाद वाहन चेकिंग के दौरान बाबतपुर नहर पुलिया (कविरामपुर) रोड पर एक बिना नंबर प्लेट की पल्सर बाइक पर सवार दो युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में बाइक चोरी की निकली, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

rajeshswari

थाना प्रभारी बड़ागाँव अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार वर्मा, मिथिलेश प्रजापति और अन्य कांस्टेबलों की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने वाराणसी की ओर से आ रहे दो युवकों, कार्तिक मिश्रा उर्फ ओमकार मिश्रा उर्फ छोटू (निवासी देवड़ा, थाना बलुआ, चंदौली) और अक्षय राजभर (निवासी शिवपुर कानुडीह) को रोककर पूछताछ की। दोनों ने स्वीकार किया कि बाइक कुछ दिन पहले लंका थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी। पुलिस से बचने के लिए उन्होंने बाइक की नंबर प्लेट हटा दी थी।

इसे भी पढ़े   सीआरसी में राज्य सलाहकार बोर्ड सदस्य ने वयोश्री योजना के तहत वृद्धजनों को बांटे सहायक उपकरण
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *