कैथी गंगा घाट पर स्नान के दौरान दो युवक डूबे, गोताखोरों ने शवों की खोज जारी रखी

कैथी गंगा घाट पर स्नान के दौरान दो युवक डूबे, गोताखोरों ने शवों की खोज जारी रखी

चौबेपुर (जनवार्ता): स्थानीय थाना क्षेत्र के कैथी गंगा घाट पर गुरुवार की दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां स्नान करने गए दो युवक गहरे पानी में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।

rajeshswari

प्राप्त जानकारी के अनुसार, डूबने वाले युवकों की पहचान गणपत (18 वर्ष) पुत्र विष्णु, ग्राम उदयपुर, थाना चोलापुर, वाराणसी और उसके मित्र कृष्ण (18 वर्ष), निवासी गाजीपुर के रूप में हुई है। दोनों गुरुवार की दोपहर मार्कण्डेय महादेव मंदिर के पास गंगा नदी में स्नान करने उतरे थे।

बताया जा रहा है कि स्नान के दौरान दोनों अचानक गहरे पानी में चले गए और डूब गए। आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना पाकर चौकी प्रभारी पवन राय अपने बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों युवकों के शवों की तलाश शुरू करा दी।

वहीं थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सोनकर ने जनवार्ता प्रतिनिधि को बताया कि अभी गोताखोरों के माध्यम से शवों की तलाश की जा रही है। पुलिस टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जल्द से जल्द शवों को बरामद करने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है और इलाके में शोक की लहर है।

इसे भी पढ़े   हेलमेट न पहनने वाले चालकों पर कसा नकेल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *