वाराणसी में 31 मार्च से अंडर-20 स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप

वाराणसी में 31 मार्च से अंडर-20 स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप

वाराणसी के बेलवरिया में 31 मार्च से 2 अप्रैल 2026 तक अंडर-20 जूनियर पुरुष एवं महिला स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह “बबलू” के निर्देश पर, उत्तर प्रदेश एवं वाराणसी कुश्ती संघ के समन्वय से, अध्यक्ष राजीव सिंह “रानू” के नेतृत्व में आयोजित होगी।

rajeshswari

31 मार्च को सुबह महिला पहलवानों का वेरिफिकेशन व वजन होगा तथा दोपहर 2 बजे से मुकाबले शुरू होंगे। इसी दिन शाम को फ्रीस्टाइल व ग्रीको रोमन वर्गों का वेरिफिकेशन होगा। 1 अप्रैल को सुबह वजन के बाद 10 बजे से कुश्ती प्रारंभ होगी। 2 अप्रैल को शेष भार वर्गों की प्रतियोगिताएं होंगी।

चैंपियनशिप का उद्घाटन 31 मार्च को अपराह्न 3 बजे किया जाएगा। प्रतियोगिता में लगभग 800 पहलवान भाग लेंगे, जिनमें अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी शामिल हैं। आयोजन की पूरी तैयारी पूरी कर ली गई है।

इसे भी पढ़े   वाराणसी: दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण के विरोध में सपा का हल्ला बोल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *