केंद्रीय कृषि मंत्री कल वाराणसी में भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान  के वैज्ञानिकों के साथ करेंगे समीक्षा बैठक

केंद्रीय कृषि मंत्री कल वाराणसी में भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान  के वैज्ञानिकों के साथ करेंगे समीक्षा बैठक

वाराणसी (जनवार्ता): केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को सुबह 11 बजे शाहंशाहपुर स्थित भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (IIVR) पहुंचेंगे। यहां वे संस्थान के वैज्ञानिकों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में सब्जी फसलों पर किए जा रहे शोध, विकास कार्यों की प्रगति, उपलब्धियों और भावी रणनीति पर विस्तृत चर्चा होगी।

rajeshswari

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) से संबद्ध यह संस्थान पिछले 35 वर्षों में सब्जी अनुसंधान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रहा है। संस्थान ने अब तक 135 से अधिक सब्जी फसलों की उन्नत प्रजातियां विकसित की हैं। इसके अलावा उन्नत पारंपरिक एवं जैविक उत्पादन तकनीकियां, प्रेसिजन फार्मिंग, प्रोटेक्टेड कल्टीवेशन, कृषि सुरक्षा उपाय, जीनोम एडिटिंग, स्पीड ब्रीडिंग, ओमिक्स-आधारित तकनीकियां, सूक्ष्मजीव प्रौद्योगिकी एवं बायोस्टिमुलेन्ट उत्पादों का विकास किया है। इन तकनीकों का किसानों तक प्रसार भी संस्थान की प्रमुख उपलब्धि रही है।

संस्थान निर्यात योग्य सब्जी उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेशनल प्रोटोकॉल (SOP) विकसित कर रहा है, जिससे किसान उच्च गुणवत्ता वाली सब्जियां उगाकर अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहुंच सकें और आर्थिक रूप से मजबूत हों। किसानों के लिए समय पर सटीक जानकारी उपलब्ध कराने हेतु संस्थान कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित टूल्स पर भी कार्यरत है, जिसके सकारात्मक परिणाम आने वाले समय में सामने आएंगे।

समीक्षा बैठक के दौरान माननीय मंत्री प्रक्षेत्र भ्रमण भी करेंगे। इसके साथ ही पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से संस्थान की प्रमुख उपलब्धियां, चल रहे शोध कार्य और भविष्य की योजनाओं पर बिंदुवार चर्चा होगी। वैज्ञानिकों के सुझावों के आधार पर किसानों के हित में नई कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

इसे भी पढ़े   हाथरस : यमुना एक्सप्रेसवे पर  डबल डेकर बस ने इको वैन को पीछे से मारी टक्कर, 6 की मौत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *