कैथी में महाशिवरात्रि पर पार्किंग को लेकर हंगामा: मार्कंडेय महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं से अवैध वसूली का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

कैथी में महाशिवरात्रि पर पार्किंग को लेकर हंगामा: मार्कंडेय महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं से अवैध वसूली का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

चौबेपुर (जनवार्ता ) : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर क्षेत्र के कैथी स्थित प्रसिद्ध मार्कंडेय महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ कथित गाड़ी तोड़ने और मनमानी अवैध वसूली का मामला सामने आया है। इस घटना ने सियासी पारा गर्म कर दिया है, जब कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक वीडियो ट्वीट करके प्रशासन और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए गए।

rajeshswari

ट्वीट में आरोप लगाया गया कि वाराणसी में चौकी इंचार्ज के सहयोग से 10 स्थानों पर अवैध पार्किंग का अड्डा बना दिया गया। वीडियो में दावा किया गया है कि महाशिवरात्रि पर दर्शन-पूजन के लिए आए श्रद्धालुओं की गाड़ियों पर दबंगों ने डंडे बरसाए और बिना किसी वैध पर्ची के मनमानी वसूली की। यहां तक कि मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम पर भी इन रसूखदार तत्वों के आगे बेबस होकर खड़े रहने और तमाशा देखने का संगीन आरोप लगाया गया है।

कांग्रेस के ट्वीट ने सीधे-सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए पूछा है, “योगी जी क्या आपके राज में अब पुलिस थाने से ही पार्किंग वसूली के आदेश चलते हैं? धर्म की नगरी में भक्तों पर ये डंडे और सरेआम रंगदारी आपके सुशासन की धज्जियां उड़ा रही है!”

इस मामले में तत्परता दिखाते हुए वरुणा जोन के डीसीपी ने संज्ञान लिया है। उन्होंने सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) सारनाथ को मामले की जांच करने और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

इस मामले में जब चौकी प्रभारी कैथी से बात की गई तो उन्होंने आरोपों को खारिज करते हुए अपना पक्ष रखा। उनका कहना है, “प्रशासन के सहयोग से श्रद्धालुओं के लिए अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था की गई थी। जो आरोप लगाए जा रहे हैं, उनकी जांच की जा रही है। फिलहाल ऐसी कोई घटना सामने नहीं आई है, लेकिन जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।”

इसे भी पढ़े   लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकी ढेर

आपको बता दे कि यह पूरा मामला कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव मंदिर का बताया जा रहा है, जहां महाशिवरात्रि के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपों की सत्यता की पड़ताल में जुटी है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *