वाराणसी : 50 हजार का इनामी शातिर अपराधी मनीष यादव उर्फ महादेव पुणे से गिरफ्तार

वाराणसी : 50 हजार का इनामी शातिर अपराधी मनीष यादव उर्फ महादेव पुणे से गिरफ्तार

वाराणसी । थाना बडागांव में दर्ज हत्या के मामले में 50 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित शातिर अपराधी मनीष यादव उर्फ महादेव को महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार कर लिया गया है।

rajeshswari

एसटीएफ की प्रेस नोट के अनुसार, गुरुवार को एसटीएफ वाराणसी यूनिट की टीम ने पुणे के मानगांव थाना हिंजवडी क्षेत्र से मनीष यादव को दबोच लिया। अभियुक्त धौरहरा, थाना चौबेपुर, जनपद वाराणसी का निवासी है।

घटना 25 दिसंबर 2025 को शाम के समय हुई थी। इंदरपुर निवासी अभिषेक यादव और रामू यादव मोटरसाइकिल से गुजर रहे थे। दयालपुर के पास उनकी मोटरसाइकिल कुछ लोगों से टकरा गई। इसके बाद आरोपी पक्ष ने दोनों को पीटना शुरू कर दिया। इसी दौरान एक व्यक्ति ने रामू यादव को गोली मार दी। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे समीर सिंह निवासी रसूलपुर थाना बडागांव को भी गोली मार दी गई। समीर सिंह की अस्पताल में मौत हो गई, जबकि रामू यादव घायल हुए।

इस मामले में थाना बडागांव मुकदमा संख्या 525/2025 धारा 191(3)/115(2)/352/109(1)/103(1)/190 बीएनएस दर्ज हुआ था। स्थानीय पुलिस ने पहले ही पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मनीष यादव इस मामले में फरार था, जिस पर वाराणसी पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। घटना के बाद वह पुणे में छिपकर रह रहा था।

मनीष यादव उर्फ महादेव एक मनबढ़ किस्म का अपराधी बताया जा रहा है। उसके खिलाफ वाराणसी के चौबेपुर थाने में पहले भी मारपीट के दो मामले दर्ज हैं। इनमें मुकदमा संख्या 451/2023 धारा 323/504/506 आईपीसी और मुकदमा संख्या 769/2025 धारा 115(2)/191(1)/351(3)/352 बीएनएस शामिल हैं। वर्तमान मामला थाना बडागांव का है।

इसे भी पढ़े   रोहनिया : नाबालिग बच्चों की मां के साथ दुष्कर्म का प्रयास

एसटीएफ की टीम ने विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर अभियुक्त की लोकेशन ट्रेस की और उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी की कार्यवाही पुलिस उपाधीक्षक शैलेश प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में निरीक्षक अमित श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक अंगद सिंह यादव और विनय मौर्या की टीम ने की।

अभियुक्त को स्थानीय अदालत पुणे में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर वाराणसी लाया जा रहा है।

एसटीएफ के अधिकारियों ने कहा कि फरार इनामी अपराधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *