बंजर भूमि से अतिक्रमण हटाने गई टीम पर भड़के ग्रामीण, प्रधान सहित छः नामजद

बंजर भूमि से अतिक्रमण हटाने गई टीम पर भड़के ग्रामीण, प्रधान सहित छः नामजद

चौबेपुर (जनवार्ता): स्थानीय थाना क्षेत्र में नायब तहसीलदार जाल्हुपुर ने एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें खेतलपुर गांव में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के दौरान हुए विवाद का जिक्र किया गया है। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
नायब तहसीलदार ने बताया कि गांव खेतलपुर, परगना शिवपुर, तहसील सदर, जिला वाराणसी स्थित आराजी नंबर 12, रकबा 0.194 हेक्टेयर भूमि राजस्व अभिलेखों में बंजर के नाम से दर्ज है। इस सरकारी भूमि पर विजय शंकर और रमाशंकर नामक व्यक्तियों का अनावासीय अतिक्रमण था। इस संबंध में बीते 27 जनवरी को दोनों को नोटिस जारी कर अतिक्रमण स्वयं हटाने का निर्देश दिया गया था, लेकिन उनके द्वारा ऐसा नहीं किया गया।

rajeshswari

शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे जब राजस्व टीम उक्त अतिक्रमण को हटाने के लिए पहुंची, तभी गांव खुटहन निवासी विजय शंकर, साहिल, रमाशंकर, विनोद और एक महिला ने टीम के काम में बाधा उत्पन्न की। आरोप है कि इन लोगों ने न सिर्फ राजस्व टीम का कार्य रुकवाया, बल्कि टीम के साथ अभद्रता भी की। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि इस पूरे प्रकरण में ग्राम प्रधान सुनील कुमार यादव ने आरोपियों का सहयोग कर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई।

इस मामले में थाना प्रभारी चौबेपुर वीरेंद्र कुमार सोनकर ने जानकारी देते हुए बताया कि नायब तहसीलदार की लिखित शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

इसे भी पढ़े   आर. एस. शिवमूर्ति पब्लिक स्कूल, रोहनिया में शिक्षक दिवस पर हुआ भव्य आयोजन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *