गंगा का बढ़ा जलस्तर, काशी विश्वनाथ धाम की गंगा आरती का स्थल बदला

गंगा का बढ़ा जलस्तर, काशी विश्वनाथ धाम की गंगा आरती का स्थल बदला

वाराणसी  (जनवार्ता)। गंगा के लगातार बढ़ते जलस्तर का असर अब घाटों की धार्मिक गतिविधियों पर भी दिखाई देने लगा है। काशी विश्वनाथ धाम की ओर से प्रतिदिन आयोजित होने वाली गंगा आरती का स्थल सुरक्षा कारणों से बदल दिया गया है। इस सीजन में पहली बार आरती ललिता घाट स्थित प्लेटफॉर्म के बजाय सेल्फी प्वाइंट पर कराई जा रही है।

rajeshswari


मंदिर प्रशासन के अनुसार, ललिता घाट पर गंगा का पानी पहुंचने के कारण वहां आरती कराना सुरक्षित नहीं रह गया था। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। प्रशासन का कहना है कि गंगा का जलस्तर बढ़ने की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यकतानुसार आगे भी व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा।


गंगा का जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो दशाश्वमेध और शीतला घाट पर होने वाली गंगा आरती का स्थल भी बदला जा सकता है। हालांकि इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक निर्णय नहीं लिया गया है।


हर शाम आयोजित होने वाली गंगा आरती में बड़ी संख्या में देश-विदेश से श्रद्धालु और पर्यटक शामिल होते हैं। स्थल परिवर्तन के बावजूद आरती का आयोजन पूर्ववत जारी रहेगा। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से सुरक्षा व्यवस्था का पालन करने और निर्धारित स्थान से ही आरती में शामिल होने की अपील की है।
उधर, गंगा का जलस्तर बढ़ने से घाटों के निचले हिस्से पानी में डूबने लगे हैं। प्रशासन ने बाढ़ की स्थिति पर नजर रखते हुए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी हैं। यदि जलस्तर में इसी तरह बढ़ोतरी जारी रही तो घाटों के साथ निचले इलाकों में भी इसका असर देखने को मिल सकता है।

इसे भी पढ़े   मुंबई-वाराणसी फ्लाइट में बम की धमकी, वाराणसी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *